1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी! बारबाडोस में थमा तूफान… कल दिल्ली पहुंचेंगे चैम्पियंस

टीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी! बारबाडोस में थमा तूफान… कल दिल्ली पहुंचेंगे चैम्पियंस

Team India Players Return to their Homeland: टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की वतन वापसी नहीं हो पायी है। सोमवार कैरेबियाई द्वीपों पर आए भीषण तूफान बेरिल के बाद बारबाडोस में ही फंसी हुई है। हालांकि, अब बारबाडोस के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। खबर है कि बारबाडोस में तूफान थम चुका है और भारतीय टीम जल्द दिल्ली के लिए चार्टर से रवाना होगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया ₹200 का खास सिक्का, 35 ग्राम का सिक्का चांदी समेत 4 धातुओं से बना है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारबाडोस में रविवार की रात को तेज तूफान के कारण मूसलाधार बारिश हुई। तूफान को देखते हुए बारबाडोस सरकार ने रविवार शाम 6 बजे से एयरपोर्ट को बंद कर दिया और रात आठ बजे से ही लॉकडाउन लगा दिया था। सोमवार, 1 जुलाई को बेरिल तूफान श्रेणी 3 से 4 तक बढ़ गया है। इसके बाद हर किसी को अपने होटल और घर के अंदर रहने के लिए कहा गया। वहीं, बारबाडोस के तूफान ने भारतीय टीम के वतन वापसी के प्लान पर पानी फेरा दिया। टीम को अपने होटल के अंदर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बुधवार शाम तक दिल्ली पहुंचेगी भारतीय टीम

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बारबाडोस में अब तूफान थम चुका है और टीम अब मंगलवार को शाम 6 बजे (बारबाडोस के समयानुसार) बारबाडोस छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। यानी भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह लगभग 3:30 बजे टीम चार्टर फ्लाइट से रवाना होगी। टीम के 3 जुलाई, बुधवार शाम 7:45 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस, 30 अक्टूबर के शो को लेकर क्या है अपडेट?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...