ये है आशिकी' और 'बालिका वधू' सीरियल से लोगों के दिलों में जगह बना चुकीं टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना फैंस को एक गुड न्यूज दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी। इसी के साथ उन्होंने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो भी शेयर की हैं।
मुंबई : ये है आशिकी’ और ‘बालिका वधू’ सीरियल से लोगों के दिलों में जगह बना चुकीं टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना फैंस को एक गुड न्यूज दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी। इसी के साथ उन्होंने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो भी शेयर की हैं।
स्मृति ने साल 2017 में गौतम गुप्ता के साथ शादी करने के बाद 15 अप्रैल 2020 को बेटी अनायका को जन्म दिया था। अब करीब चार साल बाद उनके घर में फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। स्मृति ने कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हमारी उम्मीद से ज्यादा चुनौतियों भरी यात्रा के बाद जब हम ये खूबसूरत अनाउंसमेंट करते हैं तो इमोशंस से भर जाते हैं। हमारा परिवार बढ़ रहा है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
हमारी प्यारी बेटी अनायका बड़ी बहन की भूमिका की ओर कदम बढ़ा रही है। हमारा डॉग लुकास सबसे अच्छा बड़ा भाई बनने वाला है। हमने इस पल का सपना देखा है और यहां तक पहुंचने के लिए मुश्किल समय में संघर्ष किया है। आपके साथ अपनी खुशी शेयर करते हुए हमारा दिल भरा हुआ है।
View this post on Instagram
बेबी 2 आने वाला है।” उल्लेखनीय है कि स्मृति इन दिनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वह कई टीवी सीरियल्स के साथ फिल्मों व वेब सीरीज में भी दिख चुकी हैं। स्मृति ने पंजाबी मूवी ‘जट्ट ऑलवेज’ और 2022 की वेब सीरीज ‘धप्पा’ में सबका ध्यान खींचा था।