Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. गूगल ने किया कंफर्म, इस दिन बंद हो जाएगा Google Podcasts, जानें डिटेल

गूगल ने किया कंफर्म, इस दिन बंद हो जाएगा Google Podcasts, जानें डिटेल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अगर आप भी गूगल पॉडकास्ट (Google Podcasts) इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। गूगल ने Google Podcasts को बंद करने का एलान कर दिया है। इससे पहले गूगल ने कहा था कि अमेरिका में अप्रैल से Google Podcasts बंद हो जाएगा। अब गूगल ने कंफर्म किया है कि Google Podcasts को अन्य देशों में भी ब्लॉक किया जाएगा।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

Google Podcasts एक इंटरनेशल सर्विस है जिसे यूजर्स दुनिया के कई देशों में हैं। अमेरिका से बाहर के यूजर्स अगले दो महीने तक इस्तेमाल कर पाएंगे। गूगल के मुताबिक जून 2024 के मध्य से Google Podcasts को बंद किया जाएगा और यूजर्स को सब्सक्रिप्शन को एक्सपोर्ट करने के लिए 29 जुलाई तक का समय मिलेगा।

गूगल ने अपने Podcasts यूजर्स को डाटा ट्रांसफर करने के लिए कहा है। Google Podcasts के यूजर्स अपने सब्सक्रिप्शन और डाटा को यूट्यूब पर एक्सपोर्ट कर सकते हैं, हालांकि बच्चों के अकाउंट को एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकेगा। आपको बता दें कि गूगल ने पॉडकास्ट को जून 2018 में लॉन्च किया था।

ग्लोबली Google Podcasts एप को 50 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पॉडकास्ट एप के मुकाबले यूट्यूब म्यूजिक को इस्तेमाल करना चाहते हैं। Google यूट्यूब म्यूजिक में पॉडकास्ट के फीचर को भी एड कर रहा है जिनमें RSS फीड भी शामिल है।

गूगल पॉडकास्ट के डाटा और सब्सक्रिप्शन को ऐसे करें ट्रांसफर

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

सबसे पहले अपने पॉडकास्ट एप को ओपन करें।

अब मेन्यू में जाकर एक्सपोर्ट सब्सक्रिप्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

यहां आपको एक्सपोर्ट टू यूट्यूब म्यूजिक का ऑप्शन मिल जाएगा।

अब आपको इसमें एक्सपोर्ट ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।

इसके बाद कंटीन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करें।

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर

इसके बाद आपका सब्सक्रिप्शन यूट्यूब म्यूजिक एप पर ट्रांसफर हो जाएगा।

Advertisement