1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. भारत सरकार के ऐतराज के बाद गूगल का यूटर्न, कुछ ही घंटों में प्ले स्टोर पर लौटे कई ऐप

भारत सरकार के ऐतराज के बाद गूगल का यूटर्न, कुछ ही घंटों में प्ले स्टोर पर लौटे कई ऐप

Google and Indian Apps Dispute : गूगल (Google) ने अपने प्ले स्टोर से कुछ भारतीय ऐप्स को रिमूव करने का फैसला लिया था, जिसका स्टार्टअप के CEO और फाउंडर ने विरोध किया था। हालांकि, भारत सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप के बाद गूगल ने शादी डॉट कॉम समेत कई ऐप को हटाने का फैसला वापस ले लिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ऐप्स गूगल (Google) की बिलिंग पॉलिसीज पर फेल नजर आए। इसके बाद उन्हें चेतावनी दी गई। कई स्टार्टअप चाहते थे कि गूगल की तरफ से चार्ज ना लगाया जाए और फिर उन्होंने ये पेमेंट नहीं की। जिसके बाद गूगल ने इन ऐप्स पर एक्शन लेते हुए इनको गूगल प्ले स्टोर से रिमूव करने का फैसला लिया था। इन ऐप्स में shaadi.com, Naukri.com, 99 acres जैसे नाम शामिल थे।

वहीं, गूगल के इन भारतीय ऐप्स को हटाने के फैसले पर केंद्रीय दूसरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि ऐप रिमूव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस मामले में केंद्र सरकार ने गूगल के साथ और ऐप मालिकों के साथ एक बैठक का भी आयोजन किया था, लेकिन बैठक से पहले ही Google ने अपना फैसला वापस ले लिया है।  अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्टार्टअप इको सिस्टम भारतीय अर्थव्यवस्था की कुंजी है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...