1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर:सिख समुदाय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर:सिख समुदाय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर:सिख समुदाय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो गोरखपुर ::आज सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को ज्ञापन सौपा। जसपाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों दीक्षांत समारोह में राज्यपाल महोदया के कार्यक्रम में सिख समुदाय के बच्चे की कृपाण को देखकर सीओ कैंट अंशिका वर्मा द्वारा बच्चों को कार्यक्रम से दूर रखा गया।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट से जवाब मांगा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

इसके विरोध में सिख समुदाय के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जताई और पुलिस कर्मियों को अपने संविधान के बारे में बताया कि संविधान में हमें छूट है कहीं भी हम कृपाण लेकर जा सकते हैं।

रिपोर्ट :-विजय चौरसिया 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...