राइट्स लिमिटेड ने युवाओं को रोजगार देने को लेकर अपनी कंपनी के दरवाजे खोल दिये हैं। राइट्स ने मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है जिसका Notification जारी हो गया है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य आवेदकों को हर महीने 40,000 से 2 लाख रुपये तक की सैलरी मिल सकती है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बताते चले कि राइट्स लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। अगर जो भी इस कंपनी में जॉब करना चाहते है तो यहां पर आवेदन कर सकतें हैं। आवेदकों को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न पदों पर कुल 17 रिक्तियों को भरना है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है।
पढ़ें :- रिजीम चेंज मांगने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बदला कैरेक्टर सर्टिफिकेट का नियम
कंपनी के इस जॉब में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में डिग्री होना जरूरी है। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बी.आर्क, बी.टेक, बी.ई, एम.ए एम.ई/एम.टेक या बी.प्लान की डिग्री होनी जरुरी है। इस जॉब के लिये पद के हिसाब से अलग-अलग academic Ability निर्धारित की गई है।
भर्ती के लिये उम्र
इस जॉब के लिये आवेदक की उम्र सीमा भी दी गई है। कंपनी ने अलग-अलग पदों के हिसाब से उम्र रखी है। कंपनी ने आवेदकों को जॉब के लिये 32 वर्ष से 41 वर्ष तक उम्र सीमा तय की है। एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), पीडब्ल्यूडी और अन्य आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के तहत उम्र सीमा में छूट दी जायेगी।
भर्ती के लिये आवेदन शुल्क
राइट्स लिमिटेड ने आवेदकों के लिये आवेदन शुल्क Category के अनुसार अलग-अलग तय किया है। जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये देना होगा अगर टैक्स लागू है तो टैक्स का अगल देना होगा। वहीं ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क केवल 300 रुपये + टैक्स (यदि लागू हो) रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
राइट्स लिमिटेड ने आवेदकों के चयन प्रकिया को अन्य कंपनी से अलग रखा है। यहां चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदकों की Initial शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जो शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर होगी। इसके बाद इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और Document Verification का चरण होगा। इन सभी चरणों को पार करने के बाद अभ्यर्थियों का फाइनल सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
पढ़ें :- दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी
वेतन
राइट्स लिमिटेड भर्ती के तहत चयनित आवेदकों को हर महीने आकर्षक वेतन देगा। पदों के हिसाब से मासिक सैलरी 40,000 से 2,00,000 रुपये रुपये तक होगी।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले राइट्स की आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाएं और “Career” सेक्शन में क्लिक करें। इसके बाद, संबंधित भर्ती के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, योग्यता आदि सावधानी से भरें।
यहां अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके अपने पास रख लें।