1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Grah Gochar 2024  : इस तारीख से शुक्र देव करेंगे तुला राशि में गोचर, चमक सकती है इन राशियों की किस्मत

Grah Gochar 2024  : इस तारीख से शुक्र देव करेंगे तुला राशि में गोचर, चमक सकती है इन राशियों की किस्मत

वैभव और प्रेम के कारक देवता शुक्र देव की चाल बदल रही है। शुक्र ग्रह को धन, प्रेम, सौंदर्य और भोग का कारक माना जाता है। शुक्र का मीन राशि में गोचर प्रेम जीवन के लिए बहुत शुभ होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Grah Gochar 2024 : वैभव और प्रेम के कारक देवता शुक्र देव की चाल बदल रही है। शुक्र ग्रह को धन, प्रेम, सौंदर्य और भोग का कारक माना जाता है। शुक्र का मीन राशि में गोचर प्रेम जीवन के लिए बहुत शुभ होता है। इस दौरान, आपको प्रेम में सफलता मिल सकती है, आपके प्रेम जीवन में खुशी और रोमांस बढ़ सकता है। इस ग्रह गोचर से धन लाभ, करियर में उन्नति और व्यवसाय में वृद्धि मिल सकती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशि वालों के जीवन पर शुभ और अशुभ रूप में देखने को मिलता है। हर ग्रह अपने निश्चित समय पर गोचर करता है और उसका प्रभाव सभी के जीवन पर पड़ता है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2026 : वैशाख अमावस्या पर पितरों का स्मरण करने से मिलेगा विशेष पुण्य फल , बाधाएं दूर होंगी

शुक्र देव करीब एक साल बाद अपनी स्वराशि तुला 18 सितंबर 2024 को दोपहर 02 बजकर 04 मिनट पर गोचर करेंगे। शुक्र इस राशि में 12 अक्टूबर तक रहेंगे और 13 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे।

कर्क राशि  
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र का तुला में गोचर कर्क राशि वालों के लिए लाभदायी रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, इस समय आप जमीन से जुड़े मामलों में कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा।

कुंभ राशि  
राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को भी इस समय किसी बड़े पद की प्राप्ति हो  सकती है।  वहीं, सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को भी इस समय सफलता मिल सकती है।

तुला राशि    
ये समय आप लोगों के लिए विशेष रूप से सफलता लाने वाला है। इस अवधि में अचानक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। इस समय किसी नामचीन व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Tretayuga begins : अक्षय तृतीया के दिन सतयुग का समापन होकर त्रेतायुग का आरंभ हुआ था , भगवान राम ने लिया अवतार

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...