1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. “सरस्वती संस्कार केंद्र” का ग्राम गनवरिया में भव्य शुभारंभ,सरस्वती शिशु मंदिर,नौतनवा की नई पहल

“सरस्वती संस्कार केंद्र” का ग्राम गनवरिया में भव्य शुभारंभ,सरस्वती शिशु मंदिर,नौतनवा की नई पहल

“सरस्वती संस्कार केंद्र” का ग्राम गनवरिया में भव्य शुभारंभ,सरस्वती शिशु मंदिर, नौतनवा की नई पहल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सरस्वती शिशु मंदिर, नौतनवा द्वारा संचालित “सरस्वती संस्कार केंद्र” का शुभारंभ आज ग्राम सभा गनवरिया में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर समाजसेवी सुधाकर जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सतीश जायसवाल एवं वार्ड नंबर 12 से जिला पंचायत सदस्य श्री बाबूराम यादव भी मंच की शोभा बढ़ा रहे थे।

पढ़ें :- बीजेपी को बड़ा झटका,पूर्व सांसद के बाद अब पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भी छोड़ी पार्टी, फेसबुक पर डाली लंबी-चौड़ी पोस्ट

संस्कार केंद्र का संचालन आरती पासवान के कुशल नेतृत्व में किया जाएगा, जबकि अजय सिंह, प्रधानाचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर इसकी समुचित देखरेख करेंगे।

मुख्य अतिथि श्री सुधाकर जायसवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा,“स्वच्छ वातावरण और उत्तम शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी हैं।”

बच्चों ने उनके विचारों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना और उत्साहपूर्वक सहमति जताई। कार्यक्रम में ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी ससम्मान उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि ग्रामवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।

पढ़ें :- 9 दिन तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्रि खत्म होते ही महिला की मौत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...