Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. रिलेशनशिप
  3. Grandma’s Advice: नवजात बच्चे को अपना दूध पिलाने वाली मांओं को भूलकर भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

Grandma’s Advice: नवजात बच्चे को अपना दूध पिलाने वाली मांओं को भूलकर भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नई नई मां बनने वाली महिलाओं को चारो तरफ से एडवाइस मिलने लगती है। ये मत खाना ..वो मत खाना …नहीं तो…. बच्चे पर असर पड़ेगा। ऐसे में दादी नानी भी नई बनी मांओं को भी सलाह दी जाती है। अगर आप भी नई नई मां बनी है और बच्चे को अपना दूध पिलाती है तो आपको अपने खान पान में खास सावधानियां बरतनी चाहिए।

पढ़ें :- Benefits of eating porridge: ब्रेकफास्ट में डेली दलिया खाने मांसपेशियों का निर्माण और पेट के लिए भी होती है फायदेमंद

ऐसे में आपको कॉफी, सोडा, चॉकलेट और चाय का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे को डायरिया का खतरा रहता है। साथ ही नींद पर भी बुरा असर पड़ता है। आप इन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में कर सकती है।

अगर आप शराब का सेवन करती है।तो ब्रेस्ट फीड के लिए दो घंटे का फासला बनाकर चलें। इससे बच्चे के शरीर पर कम प्रभाव को कम किया जा सकता है। अगर आप डेली अल्कोहल का सेवन करती हैं तो बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

इसके अलावा अगर आप बच्चे को दूध पिलाती है तो मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए। अगर आप भोजन में लाल या कालीमिर्च का सेवन करती हैं तो बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।इससे बच्चे के पेट में दर्द, लूज मोशन, और एसिडीटी का खतरा रहता है।

इसके अलावा नींबू, संतरा, पाइनएप्पल, कीवी और किन्नू विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन मां के लिए तो फायदेमंद होता मगर बच्चे की सेहत पर बुरा असर डालता है। बच्चों को लूज मोशन हो सकता है।

पढ़ें :- Benefits of eating cucumber: गर्मियों में खूब खायें खीरा, शरीर ठंडा रखने के अलावा होते हैं कई फायदे

इतना ही नहीं इससे डाइपर रैशेज भी बढ़ने लगता है। अगर आप बच्चे को अपना दूध पिलाती हैं तो केक, पेस्ट्री, डोनट्स और मीठे तरल पदार्थ शुगर के लेवल को बढ़ा देते है। साथ ही बच्चे को एलर्जी हो सकती है। इस दौरान काले चने, गोभी, आलू और राजमा पीनट्स का सेवन करने से बचें। इससे एसिडिटी के अलावा एलर्जी का खतरा रहता है।

 

Advertisement