ग्रेटर नोएडा: लापरवाही सरकारी कर्मचारी की हो, या किसी ठेकेदार की, या फिर किसी भी जिम्मेदार की इन लापरवाहियों को भुगतने वाला एक आमजनमानस या उसका परिवार ही होता है। किसी जिम्मेदार ने अपनी जिम्मेदारी को फिर नही निभाया होगा इसलिए ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। ये एक मामला नहीं है जब किसी विकास के नाम पर शहरी आबादी या उसके आस-पास के स्थानों में खुदे गड्ढे के कारण किसी की जान गई हो। पर इसका जिम्मेदार कौन, कब तक होंगे ऐसे हादसे, कौन इनकी जवाबदेही तय करेगा।
पढ़ें :- पति को प्रेमी संग उतारा मौत के घाट, तड़के ही लिपाई की... पड़ोसन ने देख लिए गले में उंगलियों के निशान
गड्ढे तक कैसे पहुंचा मासूम
6 साल के आव्यान शनिवार को घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे, खेलते-खेलते वो गड्ढे के पास पहुंच गया। कीचड़ होने की वजह से आव्यान फिसलकर गड्ढे में गिर गया। जानकारी के मुताबिक आसपास के लोग साथ खेल रहे बच्चों के शोर को शुनकर आए। आव्यान को जैसे-तैसे बाहर निकाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबर विस्तार से
ग्रेटर नोएडा के पॉश इलाके नॉलेज पार्क-2 की कलाधाम सोसाइटी में शिवान यादव अपने परिवार के साथ रहते है। शिवान आव्यान के पिता, केंद्रीय विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल हैं। शनिवार शाम 6:30 बजे कॉलोनी के जिस गड्ढे में गिरकर आव्यान की मौत हुई, उसे बोरिंग के लिए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने खुदवाया था। बारिश हुई तो इस 15 फीट के गड्ढे में पानी भर गया। प्रधिकरण के ठेकेदार विकास कार्य में इतने व्यस्त थे कि, कॉलोनी में होने के बावजूद गड्ढे में बैरिकेडिंग नहीं की गई थी।
पढ़ें :- लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली इमारत पर चला बुलडोजर, LDA ने शुरू किया ध्वस्तीकरण
अब जब आव्यान के पिता का रो-रोकर कर बुरा हाल है, मां बार-बार ‘मुझे भी अब नहीं जीना’ बोलकर बेहोश हो जा रही। तो, अफसर साहेब जाग चुके है हमेशा की तरह ही अथॉरिटी ने शख्त निर्देश दिए और ठेकेदार मनोज जैन, सुपरवाइजर जॉनी और टेक्निकल सुपरवाइजर आकाश के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।