उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र के खड़ौहा गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन और संपत्ति अपने नाम कराने की नीयत से एक बेटे ने अपने मृत पिता के शव के अंगूठे का निशान सादे कागज पर लगवाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पढ़ें :- हापुड़ में यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह दो संदिग्धों को दबोचा, गहन पूछताछ जारी
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी 75 वर्षीय छत्रपाल की मौत हो गई थी। आरोप है कि अंतिम संस्कार से पहले उनके बेटे महेंद्र ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मृतक के हाथ का अंगूठा सादे कागज पर लगवाया। ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो वे हैरान रह गए। कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
लखनऊ के रहीमाबाद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ 75 वर्षीय छत्रपाल की मृत्यु के बाद उनके इकलौते बेटे महेंद्र ने सादे कागज़ों पर शव का अंगूठा लगवा लिया।
जांच के अनुसार जीते-जी प्रताड़ित किए जाने के बाद पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर ज़मीन अपनी बेटियों के नाम कर दी थी।… pic.twitter.com/pIvTxYtePp
— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) August 13, 2026
पढ़ें :- चमोली में टनल हादसा, भूस्खलन से मची भारी तबाही, सात की मौत, 14 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
पुलिस के मुताबिक, 75 वर्षीय छत्रपाल और उनकी पत्नी का बेटे महेंद्र-बहू लक्ष्मी से लंबे समय से विवाद था। आरोप है कि दोनों बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट करते थे और 2023 में उन्हें घर से निकाल दिया था। बेटियों की सेवा से खुश छत्रपाल ने अपनी साढ़े छह बीघा जमीन में से तीनों बेटियों को एक-एक बीघा देने का फैसला किया था और बेटे-बहू को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। 7 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर महेंद्र उन्हें इलाज कराने के बहाने अपने साथ ले गया, लेकिन 9 जुलाई को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि अंतिम संस्कार से पहले महेंद्र ने चचेरे भाई की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए पिता के शव के अंगूठे का निशान सादे कागज पर लगवाया।
वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करते हुए पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है। अब जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि मृतक के अंगूठे के निशान का इस्तेमाल किस दस्तावेज के लिए किया जाना था और संपत्ति से जुड़े मामले में इसकी क्या भूमिका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही आरोपों की पूरी सच्चाई और आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
रिर्पोट:
कल्पना पांडेय