Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips: ग्रीन टी हुआ पूराना अपनाईए ग्रीन कॉफी, दिल रहेगा चंगा; वजन भी तेजी से होगा कम, मिलेंगे अनेक फायदे

Health Tips: ग्रीन टी हुआ पूराना अपनाईए ग्रीन कॉफी, दिल रहेगा चंगा; वजन भी तेजी से होगा कम, मिलेंगे अनेक फायदे

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

आज कल इस भागदौड़  भरी जिंदगी में किसी को काम के आगे अपने हेल्थ की परवाह नहीं होती है । पूरा दिन काम करने के बाद हर  कोई जब शाम को अपने घर लौटता है तो बेहद थके होने के कारण कोई और काम नही कर पता है। ऐसे में आप लोग वजन न बढ्ने के लिए ग्रीन टी का यूज करते हैं। अब ग्रीन टी हुआ पूराना  आज हम आपके लिए ग्रीन कॉफी लेकर आए हैं आईये जानते हैं इसके फायदे…

पढ़ें :- Summer Tips :  गर्मियों के मौसम में तंदुरुस्ती का ख्याल ऐसे रखें अपनी , आहार में शामिल करें ये चीजें

नॉर्मल कॉफी से अलग, ग्रीन कॉफी का स्वाद हल्का होता है। कई लोग इसे डिटॉक्स ड्रिंक की तरह भी इस्तेमाल करते हैं। लोग इसे अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल कर रहे हैं। ये आपको हेल्दी रखने का काम करता है।

वेट लॉस में फायदेमंद

आपको बता दें क‍ि ग्रीन कॉफी में क्लोरोजेनिक नाम का तत्‍व पाया जाता है। इसी कारण इसका सेवन करने से वजन घटना आसान हो जाता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

पढ़ें :- Jatamansi Ke Fayde : ये खास जड़ी-बूटी तनाव कम करने और नींद बेहतर करने में करती है मदद  

अगर आपको डायब‍िटीज है तो आप ग्रीन कॉफी का सेवन कर सकते हैं। इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

बॉडी को करे ड‍िटॉक्‍स

ग्रीन कॉफी पीने से शरीर की सफाई होती है। ये बॉडी को डिटॉक्स करने में मददगार है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण ये स्किन, हेयर और हेल्थ को सुधारने का काम करता है।

द‍िल को रखे दुरुस्‍त

ग्रीन कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे सूजन को कम करके ब्लड वेसेल के काम को सही रखा जा सकता है। जब ब्‍लड वेसेल्‍स ठीक रहेंगे तो दिल से जुड़ी बीमारि‍यों का खतरा भी कम होगा।

पढ़ें :- Ghade Ka Pani Peene Ke Fayde : गर्मियों में घड़े का पानी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है , फायदे जान आप भी करने लगेंगे सेवन

द‍िमाग को रखे हेल्‍दी

ग्रीन कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके द‍िमाग को हेल्‍दी बनाए रखने में मददगार होते हैं। इससे द‍िमागी बीमारी का खतरा कम हो सकता है। आपको रोज सुबह खाली पेट एक कप ग्रीन कॉफी पीना चाह‍िए।

 

 

 

पढ़ें :- Barley Benefits : जौ पोषक तत्वों से भरपूर साबुत अनाज है , इस आटे की रोटी पेट को ठंडक पहुंचाती है
Advertisement