1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल भंसार प्रमुख से गुड्डू खान की मुलाकात, व्यापारियों और पर्यटकों के हित में मिले अहम आश्वासन

नेपाल भंसार प्रमुख से गुड्डू खान की मुलाकात, व्यापारियों और पर्यटकों के हित में मिले अहम आश्वासन

नेपाल भंसार प्रमुख से गुड्डू खान की मुलाकात, व्यापारियों और पर्यटकों के हित में मिले अहम आश्वासन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन गुड्डू खान ने अपने नेपाल दौरे के दौरान भैरहवा स्थित भंसार कार्यालय में भंसार प्रमुख राम प्रसाद रेग्मी से एक औपचारिक मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान श्री खान ने सीमा पार आवाजाही करने वाले भारतीय व्यापारियों और पर्यटकों को हो रही विभिन्न समस्याओं से भंसार प्रमुख को अवगत कराया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

गंभीरता से संवाद के उपरांत भंसार प्रमुख की ओर से निम्नलिखित अहम सुधारात्मक कदमों का आश्वासन प्राप्त हुआ:

 

🔹 1. परमिट शुल्क के रूप में वसूले जा रहे ₹500 की व्यवस्था को 15 जुलाई से समाप्त किया जाएगा।

🔹 2. भंसार प्रक्रिया के लिए लगने वाली लंबी लाइनों को खत्म करने हेतु सीसीटीवी निगरानी और अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था जल्द की जाएगी।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

🔹 3. भंसार कार्यालय के समीप नेपाल वाणिज्यिक बैंक के एटीएम स्थापित किए जाएंगे, जिनसे भारतीय नागरिक अपने एटीएम कार्ड से सीधे कैश निकाल सकेंगे।

🔹 4. मनी एक्सचेंज के दौरान वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क को समाप्त किया जाएगा।

गुड्डू खान ने भंसार प्रमुख राम प्रसाद रेग्मी एवं उनकी टीम के प्रति गहरी सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि –

“मैं उनके द्वारा जमीनी समस्याओं को गंभीरता से लेने, समाधान हेतु तत्परता दिखाने और इन अहम सुधारात्मक कदमों का आश्वासन देने के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूँ।”

यह पहल सीमा पार व्यापार और पर्यटन को सुगम बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...