Guinea Heavy rains : पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी (West African country Guinea) की राजधानी कोनाक्री (Capital Conakry ) से 50 किलोमीटर दूर कोयाह प्रांत (Coyah Province) में भारी बारिश के कारण भूस्खलन (landslide) में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (National Emergency Management Agency) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार भूस्खलन बुधवार रात कोयाह प्रांत के ग्रामीण क्षेत्र मानेह में हुआ।
पढ़ें :- Humanoid robot 'Yuni' ice skating : ओलंपिक चैंपियन के साथ बर्फ पर थिरका ह्यूमनॉइड रोबोट युनी', रूसी लोककथा 'द फ्रॉग प्रिंसेस' पर आधारित प्रस्तुति
खबरों के अनुसार, स्थानीय निवासी कोने पेपे ने बताया, ‘‘कल शाम करीब सात बजे बारिश हो रही थी। मैंने देखा कि अचानक पहाड़ टूटकर तलहटी में बने घरों पर गिर गया। इसके मलबे में घर दफन हो गए। कोई भी जीवित नहीं बचा।’’ खोज और बचाव अभियान बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रहा।
शहरी नियोजन एवं आवास मंत्री मोरी कोंडे ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा, ‘‘बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया और इमारतों पर गिर गया।’’ अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है जिससे मृतक संख्या बढ़ सकती है।