1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video- टैंकर पलटा तो बाल्टी-बर्तन लेकर दौड़ पड़े लोग, मुफ्त में तेल भरने की मची होड़, निकला तारपीन का तेल

Video- टैंकर पलटा तो बाल्टी-बर्तन लेकर दौड़ पड़े लोग, मुफ्त में तेल भरने की मची होड़, निकला तारपीन का तेल

मध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज में एक तेल टैंकर के पलटने के बाद सड़क पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। टैंकर से तेल बाहर निकलते ही आसपास के लोग बाल्टी, डिब्बे और दूसरे बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और लोग टैंकर से तेल निकालकर...

By Harsh 
Updated Date

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज में एक तेल टैंकर के पलटने के बाद सड़क पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। टैंकर से तेल बाहर निकलते ही आसपास के लोग बाल्टी, डिब्बे और दूसरे बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और लोग टैंकर से तेल निकालकर अपने साथ ले जाने लगे। महिलाओं को भी बर्तनों में तेल भरते हुए देखा गया।

पढ़ें :- Video Viral : मुस्लिम शख्स ने नंगे पैर देखी नीम करोली बाबा फिल्म हनुमान अंश, यूज़र बोले- बिना राजनीति वाला भारत

घटना चाचौड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। टैंकर के सड़क पर पलटने के बाद मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का फायदा उठाकर लोग उसके पास पहुंच गए। किसी ने बाल्टी लगाई तो कोई दूसरे बर्तन में तेल भरता नजर आया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खाने का तेल समझकर ले जा रहे थे लोग, असल में कुछ और निकला

वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि टैंकर में खाने का तेल था और इसी वजह से लोग उसे भरकर ले जा रहे थे। हालांकि, गुना के एसपी प्रशांत सिंह सुमन ने इस बात को साफ कर दिया है। एसपी के मुताबिक टैंकर में रिफाइंड या खाने वाला तेल नहीं था। उसमें तारपीन का तेल भरा हुआ था। यह खाने योग्य नहीं होता और आमतौर पर औद्योगिक तथा दूसरे गैर-खाद्य कामों में इस्तेमाल किया जाता है।

वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई जानकारी

पढ़ें :- टायरों को प्रणाम कर, स्टीयरिंग को चूमा…रिटायरमेंट पर बस से लिपटकर रोया ड्राइवर! VIDEO वायरल

टैंकर के पलटने के बाद लोगों के तेल भरकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सड़क पर पलटे टैंकर के आसपास बड़ी संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं। कई लोग अपने साथ लाए बर्तनों में तेल भरते नजर आते हैं। फिलहाल टैंकर किस वजह से पलटा और हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी है या नहीं, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, खाने का तेल समझकर तारपीन का तेल ले जाने की तस्वीरों ने लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया है।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी को सरकार देगी 1 लाख रुपये, CM मोहन यादव ने दिया बड़ा तोहफा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...