1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Gwalior Cold Attack : एमपी के ग्वालियर में जानलेवा सर्दी, 6 दिनों में हार्ट अटैक से 17 लोगों की मौत

Gwalior Cold Attack : एमपी के ग्वालियर में जानलेवा सर्दी, 6 दिनों में हार्ट अटैक से 17 लोगों की मौत

Gwalior Cold Attack: मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर-मध्य भारत में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है, घने कोहरे के साथ-साथ बर्फीली हवाओं ने लोगों बेहाल कर रखा है। जिसमें मध्य-प्रदेश के ग्वालियर में हालात तो बेहद ही खराब हैं, यहां पर शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। वहीं, पिछले 6 दिनों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Gwalior Cold Attack: मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर-मध्य भारत में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है, घने कोहरे के साथ-साथ बर्फीली हवाओं ने लोगों बेहाल कर रखा है। जिसमें मध्य-प्रदेश के ग्वालियर में हालात तो बेहद ही खराब हैं, यहां पर शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। वहीं, पिछले 6 दिनों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्वालियर में 10 में से 7 दिन सीवियर कोल्ड डे (Severe cold day) रहे हैं और ठंड का लोगों के दिल-दिमाग पर सीधा अटैक हो रहा है। जिले में पिछले 6 दिन में हार्ट अटैक (Heart Attack) से 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग ब्रेन अटैक से अपनी जान गंवा चुके हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि हार्ट मरीज सुबह और रात घर से बाहर न निकलें।

इन जिलों में बारिश और घने कोहरे का पूर्वानुमान 

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य-प्रदेश में भोपाल, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, नर्मदापुरम में बारिश की संभावना है। इसके अलावा नीमच, मंदसौर, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, पन्ना, जबलपुर, मऊगंज, रीवा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया और अशोकनगर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रहने का पूर्वानुमान है। उज्जैन, रतलाम, नर्मदापुरम और दमोह में विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर तक रह सकती है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...