Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Hanuman Ansh : ‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन मारी बड़ी छलांग, ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ दर्शकों के दिलों में बनायी जगह

Hanuman Ansh : ‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन मारी बड़ी छलांग, ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ दर्शकों के दिलों में बनायी जगह

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hanuman Ansh : हनुमान जी का चमत्कार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। हनुमान जी के लघु और दीर्घ रूपों का प्रतिबिंब ‘हनुमान अंश’ और ‘टॉक्सिक’ के कलेक्शन में भी देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- Video-तमिलनाडु की सीएम थलपति विजय से मिली सांसद सायोनी घोष, तारीफ में पढ़े कसीदे

‘हनुमान अंश’ और ‘टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है। रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी ‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन अचानक रफ्तार पकड़ते हुए यश को फिर पछाड़ दिया है। कुल कमाई में ‘टॉक्सिक’ भले काफी आगे है, लेकिन डेली कलेक्शन में ‘हनुमान अंश’ का आगे निकलना खासा चौंकाने वाला है। ‘हनुमान अंश’ शुरुआत में बेहद धीमी रही। लेकिन अब रिलीज के चौथे हफ्ते में इस भक्ति फिल्म ने अचानक ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि डेली कलेक्शन के मामले में इसने यश की ‘टॉक्सिक’ को पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन 8.50 करोड़ रुपये नेट कमाए, जबकि ‘टॉक्सिक’ ने 7वें दिन 8.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

‘हनुमान अंश’ के लिए चौथा हफ्ता किसी चमत्कार से कम नहीं रहा। फिल्म ने 25वें दिन करीब 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन 26वें दिन इसकी कमाई बढ़कर 8.50 करोड़ रुपये पहुंच गई। यानी एक दिन में करीब 54.55 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का भारत में 26 दिनों का नेट कलेक्शन 54.13 करोड़ रुपये हो चुका है। इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 63.82 करोड़ रुपये है।

पढ़ें :- दिशा सालियान की मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दिया सीबीआई जांच का आदेश

फिल्म की शुरुआत हालांकि बेहद धीमी थी। पहले हफ्ते में इसने सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते का कलेक्शन करीब 40 लाख रुपये रहा। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने वापसी की और10.40 करोड़ रुपये जुटाए। इसके बाद चौथे हफ्ते में कमाई ने रफ्तार पकड़ ली। 22वें से 26वें दिन के बीच ही फिल्म ने करीब 42.25 करोड़ रुपये जोड़ लिए।

Advertisement