1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hanuman-Ji-Ke-Upay : हनुमान जी को चढ़ाएं पान का बीड़ा , उपाय से दूर होगा महासंकट

Hanuman-Ji-Ke-Upay : हनुमान जी को चढ़ाएं पान का बीड़ा , उपाय से दूर होगा महासंकट

राम भक्त हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। मान्यता है  कि भगवान राम के संकटों को दूर करने में हनुमान जी की अहम भूमिका रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

hanuman-ji-ke-upay : राम भक्त हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। मान्यता है  कि भगवान राम के संकटों को दूर करने में हनुमान जी की अहम भूमिका रही है। हनुमान जी के बारे में कहा जाता है कि वे भक्तों के सभी संकटों को दूर करने वाले हैं। जीवन में आ रही विध्न बाधाओं को दूर करने लिए हनुमान जी उपासना बहुत फलदायी सिद्ध होती है हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए कुए उपाय चमत्कारी साबित होते है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

यदि हनुमान जी पर पान का बीड़ा चढ़ाया जाए तो आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है। कहते हैं कि जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं और सुख समृद्धि भी आती है।
हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने के लिए, पान में कत्था, गुलकंद, और सौंफ़ ज़रूर डालें। पान में चूना, तंबाकू, और सुपारी नहीं डालनी चाहिए। हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से पहले, पान को तंबाकू लगाए हाथ से नहीं बनाना चाहिए। हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने के लिए, पान मीठा और रसभरा होना चाहिए।

हनुमान जी को मंगलवार या शनिवार को पान का बीड़ा चढ़ाने से विशेष लाभ मिलता है।

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से डर का साया दूर होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...