Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Happy Mother’s Day 2024: आज के दिन को खास बनाने के लिए अपनी मां को सर्व करें अपने हाथों की बनी बनाना पुडिंग

Happy Mother’s Day 2024: आज के दिन को खास बनाने के लिए अपनी मां को सर्व करें अपने हाथों की बनी बनाना पुडिंग

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Happy Mother’s Day 2024:  एक मां ही होती है जो 24 घंटे और 365 दिन काम करती है , बिना आराम किये, थके और बिना किसी कंडीशन के।आज के दिन को खास बनाने के लिए उनके कुछ स्पेशल बना कर खिलाएं हो भी अपने हाथों से बनाकर। इसलिए आज हम आपके लिए लाए है बनाना पुडिंग। जिसे बहुत ही आसानी से आप बना सकती है। तो चलिए जानते हैं बनाना पुडिंग बनाने का तरीका।

पढ़ें :- मासूम शौर्य की श्वास नली में अटका दूध, आगरा मेडिकल में इलाज के दौरान 14 महीने के बच्चे की मौत

पुडिंग बनाने के लिए जरुरी सामग्री

पाव ब्रेड 3
केला 1
काजू ¼ कप
कस्टर्ड पाउडर 2 बड़े चम्मच
चीनी 2 बड़े चम्मच
दूध 1 कप
दालचीनी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
चॉकलेट चिप्स – ¼ कप
ब्लूबेरी मुट्ठी भर
बटर पिघला हुआ 2 बड़े चम्मच

सजाने के लिए चाहिए

चॉकलेट चिप्स
ब्लूबेरी
किशमिश
पुदीने की पत्ती

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

बनाना ब्रेड पुडिंग बनाने का तरीका

बनाना ब्रेड पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक बेकिंग ट्रे में आइसिंग शुगर डालें, पाव ब्रेड काटें और उन्हें 140 डिग्री सेल्सियस पर 10 से 15 मिनट तक बेक करें। इसके साथ ही अलग से केले छीलकर काट लें और काजू, कस्टर्ड पाउडर, चीनी, दूध और दालचीनी पाउडर के साथ ब्लेंडर में मोटा-मोटा पीस लें। पके हुए ब्रेड को एक कटोरे में डालें और उस पर चॉकलेट चिप्स और ब्लूबेरी छिड़कें।

केले के मिश्रण को कटोरे में डालें और ब्रेड के साथ मिक्स कर लें। फिर पुडिंग की कटोरी में पिघला हुआ बटर लगाएं और इसमें पुडिंग डालें। पुडिंग के ऊपर चॉकलेट चिप्स और ब्लूबेरी डालें। पुडिंग की कटोरी को बेकिंग ट्रे पर रखें और ट्रे में पानी डालें। फिर उन्हें 180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 35 से 40 मिनट तक बेक करें।

Advertisement