1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Happy New Year 2025: नए साल का आगाज होते ही शुरू हुआ जश्न, न्यूजीलैंड में सबसे पहले हुआ स्वागत

Happy New Year 2025: नए साल का आगाज होते ही शुरू हुआ जश्न, न्यूजीलैंड में सबसे पहले हुआ स्वागत

नए साल 2025 का आगाज हो गया है। न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। यहां 31 दिसंबर रात की 12 बजते ही लोगों ने सड़क के बाहर आकर नए साल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। यहां भारत से 7 घंटा पहले नया साल मनाया जाता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Happy New Year 2025: नए साल 2025 का आगाज हो गया है। न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। यहां 31 दिसंबर रात की 12 बजते ही लोगों ने सड़क के बाहर आकर नए साल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। यहां भारत से 7 घंटा पहले नया साल मनाया जाता है।

पढ़ें :- IAS Transfer: यूपी में दो दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले, अलीगढ़, एटा, बांदा, बाराबंकी समेत इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

दरअसल, नए साल के जश्न के लिए दुनियाभर में लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। यहां 31 दिसंबर रात की 12 बजते ही लोगों ने 2025 का जोरदार स्वागत किया।

भारत से पहले 41 देश मनाएंगे नए साल का जश्न
आज रात जैसे ही घड़ी में 12 बजेंगे वैसे ही भारतवासी 2024 को विदाई देंगे और साल 2025 का स्वागत करेंगे। अलग-अलग टाइम जोन के कारण दुनिया के देशों में अलग-अलग समय पर नए साल का जश्न मनाया जाता है। भारत से पहले 41 देश ऐसे हैं, जहां नया साल मनाया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...