IPL 2026 Updates: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण जुर्माना लगाया गया है। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में हार्दिक ने केकेआर की पारी के दौरान गुस्से में स्टंप्स पर जोर से हाथ मारा, जिससे बेल्स नीचे गिर गईं।
पढ़ें :- IND vs ZIM 1st T20I Live : आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- किस ऐप पर देख पाएंगे लाइव मैच
इस घटना के बाद IPL ने हार्दिक पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने व्यवहार को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मैच रेफरी ने यह सजा सुनाई। IPL आचार संहिता के अनुसार, मैदान के उपकरणों के गलत इस्तेमाल को लेवल-1 उल्लंघन माना जाता है।
दरअसल, ओवर की दूसरी गेंद पर रॉवमैन पॉवेल का सॉट हवे में गया, मगर रॉबिन मिंज और दीपक चाहर एक—दूसरे के भरोसे रहें और दोनों खड़े हो गए गेंद दोनों खिलाड़ियों के बीच में गिर गई। फिर मनीष पांडे ने हार्दिक को दो चौके लगातार मार दिए इसकी वजह से दूसरी पारी के 10वे ओवर के चौथी गेंद पर , जब हार्दिक पांड्या अपने रन-अप पर वापस जाते समय जोर से विकेट की बेल्स गिरा देते है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 147 रन बनाए। टीम के लिए कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा नाबाद 32 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मनीष पांडे ने 45 और रॉवमैन पॉवेल 40 रनों की समझभरी पारी खेली जिसके बदौलत 18.5 ओवर में केकेआर ने चार विकेट से मुकाबला जीत लिया।
मुंबई इंडियंस का यह सीजन अब तक काफी निराशाजनक रहा है। टीम 13 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ अंक तालिका में निचले पायदान पर है। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या भी बल्ले और गेंद दोनों से उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। अब मुंबई अपना आखिरी लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।