Hardik Pandya's New Girlfriend: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ महीनों से काफी सुर्खियों में रही है। हार्दिक ने हाल ही में अपनी पत्नी नताशा स्टानकोविच से तलाक की घोषणा की थी। हालांकि, दोनों के तलाक के अभी ज्यादा समय नहीं बीता कि हार्दिक के नए अफेयर के चर्चे शुरू हो गए हैं।
Hardik Pandya’s New Girlfriend: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ महीनों से काफी सुर्खियों में रही है। हार्दिक ने हाल ही में अपनी पत्नी नताशा स्टानकोविच से तलाक की घोषणा की थी। हालांकि, दोनों के तलाक के अभी ज्यादा समय नहीं बीता कि हार्दिक के नए अफेयर के चर्चे शुरू हो गए हैं।
दरअसल, हार्दिक पांड्या की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के मन खलबली मचा दी है। जिसके बाद हार्दिक और ब्रिटिश सिंगर जैसमिन वालिया के बीच डेटिंग की खबरें सुर्खियों का केंद्र बनी हुई हैं। फैंस का मानना है कि हार्दिक और जैसमिन एकसाथ ग्रीस में छुट्टी मना रहे हैं। इन दावों के पीछे की वजह हार्दिक और जैसमिन की ओर से एक ही स्विमिंग पूल की लोकेशन के फोटो व वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जाना है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- इटली, फ्रांस और स्पेन में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र? यूरोप में बढ़ते विरोध की क्या है वजह?
हालांकि, दोनों ने अपनी-अपनी सिंगल वीडियो-फोटो ही शेयर की हैं। जैसमिन ने बिकनी में बेहद ग्लैमरस फोटो पोस्ट किया। कुछ ही देर बाद हार्दिक पांड्या ने भी उसी बैकग्राउंड और लोकेशन का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह उसी पूल के ईर्द-गिर्द चलते दिख आ रहे हैं। दोनों के फोटो व वीडियो का बैकग्राउंड एक-सा नजर आ रहा है, जिसके बाद फैंस के बीच दोनों के डेटिंग करने की बातें शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं दोनों सेलिब्रिटी एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, शर्तों के साथ दिल्ली पुलिस ने दी परमिशन
गौरतलब है कि आईपीएल के समय हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टानकोविच ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पांड्या सरनेम हटा दिया था। जिसके बाद से दोनों के बीच अनबन और तलाक की खबरों ने ज़ोर पकड़ना शुरू कर दिया था। फिर जुलाई में दोनों ने संयुक्त बयान जारी करके अलग होने की पुष्टि की थी। वहीं, हार्दिक से अलग होने के बाद नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया लौट आईं।