1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Harry Brook Triple Hundreds: हैरी ब्रुक ने मुल्तान में जड़ा तेज तिहरा शतक; पर नहीं तोड़ पाये सहवाग का ये बड़ा रिकॉर्ड

Harry Brook Triple Hundreds: हैरी ब्रुक ने मुल्तान में जड़ा तेज तिहरा शतक; पर नहीं तोड़ पाये सहवाग का ये बड़ा रिकॉर्ड

Harry Brook Triple Hundreds: मुल्तान टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 823/7 के स्कोर पर घोषित कर दी है। साथ ही टीम को पहली पारी में 267 रनों की बढ़त भी हासिल हो गयी है। इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक पारी में हैरी ब्रुक का तेज तिहरा शतक और जो रूट का दोहरा शतक शामिल रहा है। हालांकि, हैरी ब्रुक 'मुल्तान के सुल्तान' नाम से मशहूर भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाये।

By Abhimanyu 
Updated Date

Harry Brook Triple Hundreds: मुल्तान टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 823/7 के स्कोर पर घोषित कर दी है। साथ ही टीम को पहली पारी में 267 रनों की बढ़त भी हासिल हो गयी है। इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक पारी में हैरी ब्रुक का तेज तिहरा शतक और जो रूट का दोहरा शतक शामिल रहा है। हालांकि, हैरी ब्रुक ‘मुल्तान के सुल्तान’ नाम से मशहूर भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाये।

पढ़ें :- जनता ने जंगल राज और तुष्टिकरण की राजनीति को किया खारिज- गृहमंत्री अमित शाह

दरअसल, हैरी ब्रुक ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ 310 गेंदों में तिहरा शतक पूरा किया। यह मुल्तान के मैदान पर दूसरा टेस्ट तिहरा शतक है। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 364 गेंदों में तिहरा शतक ठोका था। इसके बाद सहवाग ने टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक यानी 278 गेंदों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। वीरू ने अपने करियर का दूसरा तिहरा शतक 2008 में चेन्नई के मैदान पर जड़ा था। वहीं, सहवाग के बाद सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने के मामले में हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

टेस्ट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज (कम गेंदों के लिहाज से)

278 गेंदें – वीरेंद्र सहवाग बनाम साउथ अफ्रीका, चेन्नई, 2008

310 गेंदें – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2024

पढ़ें :- यह सुशासल, विकास और लोक कल्याण की जीत है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

362 गेंदें – मैथ्यू हेडन बनाम जिम्बाब्वे, पर्थ, 2003

364 गेंदें – वीरेंद्र सहवाग बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2004

381 गेंदें – करुण नायर बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2016

389 गेंदें – डेविड वार्नर बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2019

393 गेंदें – क्रिस गेल बनाम श्रीलंका, गॉल, 2010.

पढ़ें :- Bihar Election Result : 'जोड़ी हिट हो गईल, विकास रिपीट हो गईल', प्रचंड जीत के बाद बीजेपी मोदी-नीतीश की शेयर की ये फोटो

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...