1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Haryana Elections 2024: बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव? राहुल गांधी से मुलाकात के बाद लग रहे कयास

Haryana Elections 2024: बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव? राहुल गांधी से मुलाकात के बाद लग रहे कयास

कहा जा रहा है, बजरंग पुनिया और विनेशा फोगाट कांग्रेस के टिकट पर जल्द ही हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस बात को और ज्यादा बल मिल गया। अब देखना होगा कि, कांग्रेस कब इनके नाम का एलान करती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि, बीते दिनों हुई बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने कई प्रत्याशियों के नाम पर स​हमति जताई थी। इन सबके बीच अब पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने राहुल गांधी से मुलाकात की है।

पढ़ें :- रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 की मौत, 309 घायल: 225 उड़ानें रद्द

इस मुलाकात के बाद अब कयासों का बाजार गर्म हो गया है। कहा जा रहा है, बजरंग पुनिया और विनेशा फोगाट कांग्रेस के टिकट पर जल्द ही हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस बात को और ज्यादा बल मिल गया। अब देखना होगा कि, कांग्रेस कब इनके नाम का एलान करती है।

पढ़ें :- पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बागी सुर हुए तेज! CJP प्रोटेस्ट पर बोले- धरना प्रदर्शन रोकने वालों के खिलाफ खड़ी हो जाती है जनता

बता दें कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में आयोग की तरफ से बदलाव किया गया है। आयोग ने मतदान की तारीख एक अक्टूबर से बदलकर 5 अक्टूबर कर दी है। वहीं, अब 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...