1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Haryana Elections: हरियाणा में इनेलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती ने किया गठबंधन का एलान

Haryana Elections: हरियाणा में इनेलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती ने किया गठबंधन का एलान

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा कि, बहुजन समाज पार्टी व इण्डियन नेशनल लोकदल मिलकर हरियाणा में होने वाले विधानसभा आमचुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हराकर अपने नये गठबन्धन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे, जिसकी घोषणा मेरे पूरे आशीर्वाद के साथ आज चण्डीगढ़ में संयुक्त प्रेसवार्ता में की गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अभी से बढ़ गई है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरियाणा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है।उन्होंने कहा कि, बहुजन समाज पार्टी व इण्डियन नेशनल लोकदल मिलकर हरियाणा चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- एकादशी पर राधे-राधे सेवा समिति का सराहनीय प्रयास, डॉ. दिलीप यादव की अगुवाई में राहगीरों को पिलाया गया ठंडई शरबत

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा कि, बहुजन समाज पार्टी व इण्डियन नेशनल लोकदल मिलकर हरियाणा में होने वाले विधानसभा आमचुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हराकर अपने नये गठबन्धन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे, जिसकी घोषणा मेरे पूरे आशीर्वाद के साथ आज चण्डीगढ़ में संयुक्त प्रेसवार्ता में की गयी।

उन्होंने आगे लिखा कि, इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला आदि तथा बीएसपी के आनन्द कुमार, नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनन्द व पार्टी के राज्य प्रभारी रणधीर बेनीवाल की आज हुई प्रेसवार्ता से पहले दोनों पार्टियों के बीच नई दिल्ली में मेरे निवास पर गठबंधन को लेकर सफल वार्ता हुई।

हरियाणा में सर्वसमाज-हितैषी जनकल्याणकारी सरकार बनाने के संकल्प के कारण इस गठबंधन में एक-दूसरे को पूरा आदर-सम्मान देकर सीटों आदि के बंटवारे में पूरी एकता व सहमति बन गई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आपसी एकजुटता जन आशीर्वाद से विरोधियों को हरा कर नई सरकार बनाएगी।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला: ट्रस्ट की शिकायत पर में दर्ज हुई FIR, SIT कर रही है मामले की जांच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...