1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Haryana Politics: नायब सैनी बने हरियाणा के नये मुख्यमंत्री, आज शाम को लेंगे शपथ

Haryana Politics: नायब सैनी बने हरियाणा के नये मुख्यमंत्री, आज शाम को लेंगे शपथ

हरियाणा को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा की विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को नेता चुना गया है। अब नायब सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही किसी नए चेहरे के नाम की अटकलें लगाई जा रहीं थीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Politics: हरियाणा को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा की विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को नेता चुना गया है। अब नायब सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही किसी नए चेहरे के नाम की अटकलें लगाई जा रहीं थीं।

पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स

पिछड़ा वर्ग से बनाया मुख्यमंत्री
बता दें कि, नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के दिग्गज नेता हैं। वो कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास बताया जाता है। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भाजपा के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया और साथ मिलकर साल 2000 तक काम किया। इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा के जिला अध्यक्ष पर रहे।

2019 में कुरुक्षेत्र से बने सांसद
बता दें कि, नायब सिंह सैनी 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद बने थे। अब उनके हाथों में हरियाणा की कमान भाजपा ने सौंप दी है। बता दें कि, नायाब सिंह सन् 2009 में भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पर पर आसीन रहे। साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से वह जिलाध्यक्ष रहे। सन् 2014 मे नायाब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे। इसके साथ ही वो अभी हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं।

 

 

पढ़ें :- योगी कैबिनेट ने प्रदेश के 5 जिलों में नई जेल, 17 नगर निगमों को संचालित होंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...