1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hathras Case: लखीमपुर खीरी की भी एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत, यहां भी है कथित बाबा का आश्रम

Hathras Case: लखीमपुर खीरी की भी एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत, यहां भी है कथित बाबा का आश्रम

हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया है। इस हादसे में अब तक 121 लोगों की जान चली गयी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। घायलों का उपचार जारी है। इन सबके बीच सत्संग का आयोजन कराने वाले आयोजकों पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। हालांकि, इसमें बाबा का नाम नहीं है लेकिन बड़ी संख्या में लोग बाबा पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब कथित बाबा नारायण साकार उर्फ सूरजपाल के आश्रमों की संख्या भी सामने आने लगी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Hathras Case: हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया है। इस हादसे में अब तक 121 लोगों की जान चली गयी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। घायलों का उपचार जारी है। इन सबके बीच सत्संग का आयोजन कराने वाले आयोजकों पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। हालांकि, इसमें बाबा का नाम नहीं है लेकिन बड़ी संख्या में लोग बाबा पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब कथित बाबा नारायण साकार उर्फ सूरजपाल के आश्रमों की संख्या भी सामने आने लगी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बताया जा रहा है कि, लखीमपुरी खीरी में भी नारायण साकार उर्फ सूरजपाल क आश्रम है। जिले के सुंदरवाल कस्बे में साकार विश्व हरि का एक आश्रम बना है। यह आश्रम कई एकड़ ज़मीन पर में फैला हुआ है। पहले इस आश्रम पर हर महीने सत्संग होते रहे हैं। कथित बाबा कई महीनों तक यहां पर आकर रूकता था। बताया जाता है कि कोरोना काल के बाद यह ढोंगी बाबा दोबारा लखीमपुर खीरी नहीं आया है।

वहीं, हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे में लखीमपुर खीरी की भी एक बुजुर्ग महिला यशोदा देवी (62) पत्नी नत्थू लाल की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र की अमीरनगर चौकी के बहादुर नगर गांव की मृतका रहने वाली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव गावं में पहुंचने के बाद चीख पुकार मचा हुआ है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग वहां पर मौजूद हैं। एसडीएम और सीओ भी अपने दलबल सहित मौके पर मौजूद।

रिपोर्ट-एस0 डी0 त्रिपाठी

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...