नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता की प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। लखनऊ के एक कार्यक्रम में दिया गया उनका “जो गुजर चुके हैं, गुजर चुके हैं” वाला बयान लोगों को पसंद नहीं आया और कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की।
Viral Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर के बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। खबर के मुताबिक, तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर के निधन वाले दिन लखनऊ में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम के बाद जब मीडिया ने उनसे अभिनेता के निधन को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि “सबसे पहले तो मैं इन्हें लखनऊ में वेलकम करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी। इनका इवेंट है, जिनके लिए हम आए हैं। इसके अलावा मेरा कोई रिएक्शन नहीं है आज का मेरा दिन इनके लिए है। इनके इवेंट को सक्सेस के लिए है। अब क्या ही बोले, जो गुजर चुके हैं, गुजर चुके हैं।”
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। नाना के लिए इस्तेमाल किए गए उनके तीखे शब्दों को लेकर कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को ट्रोल किया जा रहा है।
Lucknow, Uttar Pradesh: On the demise of veteran actor Nana Patekar, Actor Tanushree Dutta says, "First of all, I would like to thank Lucknow for welcoming and inviting me here. This is Snigdha ji, this is her event and Shiraz ji, for whom I have come for this event. Having said… pic.twitter.com/UoKnww9uyZ
— IANS (@ians_india) October 8, 2026
इतना ही नहीं, तनुश्री दत्ता ने 8 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा कर नाना पाटेकर के निधन पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, “अब शाम को मीडिया ‘ईविल डेड’ पर दिलचस्पी लेगा। मैं अपना रिएक्शन तब दूंगी, जब समझ आ जाएगा कि मुझे किस तरह का रिएक्शन देना चाहिए।”
तनुश्री का यह जवाब सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने उनके शब्दों को असंवेदनशील बताया, जबकि अन्य ने उनके बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। तनुश्री दत्ता के बयान पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी टिप्पणियां कीं। कुछ लोगों ने उनके रवैये पर सवाल उठाए, तो कुछ ने तो तनुश्री बेशर्म महिला तक कह दिया ।
साल 2018 में MeToo आंदोलन के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों ने 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ में काम किया था। नाना पाटेकर ने उस समय इन आरोपों को खारिज किया था। तनुश्री ने अपने हालिया बयान में उन मुश्किल वर्षों का भी जिक्र किया, जिनसे गुजरने की बात उन्होंने आरोपों के बाद कही थी।
तनुश्री दत्ता ने कहा कि MeToo के बाद उन्हें कई मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा, जिनके बारे में खुलकर बताना भी आसान नहीं है। उनके मुताबिक, उनकी गाड़ी रोकी गई और उनके पीछे गुंडे लगाए गए। उन्होंने अपने ‘Evil Dead’ बयान का मतलब समझाते हुए कहा, “ये मुझे मरते-मरते भी परेशान कर गया, इस आदमी की वजह से मैंने हर दिन सहा है। ये नाना पाटेकर कौन सा शरीफ आदमी है।” हांलाकि, ये सभी तनुश्री द्वारा लगाए गए आरोप और उनके व्यक्तिगत दावे हैं।