डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में तमाम तरह के बदलाव होते है। हर्मोन्स में बदलाव, समय बेसमय सोना और पोषक तत्वों की कमी की वजह से सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
डिलीवरी के बाद सिर दर्द की एक मुख्य वजह हार्मोंस में बदलाव हो सकता है। जिसकी वजह से महिलाओं को सिर दर्द की दिक्कत हो सकती है। प्रसव के बाद एस्ट्रोजन लेवल अचानक से गिरने की वजह से सिर दर्द होता है। क्योंकि शरीर फिर से हार्मोन के नॉर्मल स्तर पर आ रहा होता है। ऐसे में महिलाओं को सिरदर्द की दिक्कत होती है।
कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद शारीरिक और भावनात्मक असर के साथ साथ नवजात की देखभाल की जिम्मेदारी की वजह से थकान और स्ट्रेस होने लगता है । सिर दर्द की एक यह भी वजह हो सकता है।
डिलीवरी के बाद डिहाइड्रेशन के बचने के लिए खूब पानी पीएं और तनाव से बचें। इसके अलावा चाय, कॉफी का सेवन कम करें और हेल्दी फूड खाएं। साथ ही पर्य़ाप््त नींद लें। ताकि सिर दर्द की समस्या से बच सकें।