कई लोगो को आम खाने के बाद मुंह पर एक्ने या शरीर पर दाने या फोड़े आदि होने लगते है। अगर आप भी ऐसे लोगो में से जिन्हे आम खाने के बाद एक्ने की समस्या हो जाती है तो आज हम आपको इससे निपटने का तरीका बताने जा रहे है।जिससे आम खाने के बाद आपको यह दिक्कत नहीं होगी।
पढ़ें :- J-K Two Terrorists Killed : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो दहशतगर्द ढेर, सुरक्षाबलों का आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी
आम में तमाम पोषक तत्व पाये जाते है जैसे फाइबर, विटामिन सी, मैग्नीशियम और पौटैशियम शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आम में फाइटिक एसिड भी होता है जो फुंसी होने का कारण बनता है। फाइटिक एसिड शरीर के तापमान को बढ़ाता है। इस गर्माहट के कारण चेहरे पर एक्ने और ब्रेकआउट्स की दिक्कत हो जाती है।
वहीं अगर आमकेमिकल से पकाएं हो तो चेहरे पर फुंसियां निकल सकती है। आम के अंदर हाई शुगर कंटेट होता है। जो इसे बेहद मीठा बनाता है। जरुरत से अधिक मीठा का सेवन फुंसियों की वजह बनाता है। वहीं आम सीधे तौर पर अगर फुंसिययों का कारण ना बने तो इसमें एलर्जी वाले संब्सटेंस होते हैं जो फउसिंयों या एक्ने का कारण बनते है।
आम का फोर्टिफाइड जूस भी फुसियों का कारण बनता है।
आम को खाने के बाद फुसियां न हो इसके लिए जरुरी है जरुरी है कि दिन में एक या दो आम ही खाएं। इससे अधिक आम ना सिर्फ फुसियों बल्कि पेट की गड़बड़ी काकारण भी बन सकते है। इसके अलावा आम खाने से पहले आम को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो जरुर दें।