Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. health care: व्हाइट सॉस पास्ता लवर हैं तो जान लें इसे खाने से होने वाले नुकसान

health care: व्हाइट सॉस पास्ता लवर हैं तो जान लें इसे खाने से होने वाले नुकसान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

शायद ही कोई हो जिसे व्हाइट सॉस पास्ता पसंद न हो। व्हाइस सॉस पास्ता लवर के लिए बुरी खबर है। दरअसल सोशल मीडिया में एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है। जिसमें व्हाइट सॉस पास्ता खाने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में चेताया जा रहा है।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें पास्ता खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इससे खाने से क्या नुकसान होते हैं। व्हाइट सॉस पास्ता की सॉस बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जाता है।

वहीं इस डिश के स्वाद को इंहेंस करने के लिए प्याज भी डाला जाता है। ऐसे में कुछ का मानना है कि प्याज और दूध को साथ मिलाकर खाने से गंभीर नुकसान हो सकते हैं। वहीं आयुर्वेद में इसे अच्छा खाना नहीं माना जाता है। ऐसे में इस कॉम्बिनेशन को खाने से सेहत को कई नुकसान होते हैं।

इन दिनों कई बीमारियां फैल रही हैं जिसका एक कारण गलत फूड कॉम्बिनेशन है। इन दिनों फल और दूध को शेक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं प्याज और दूध को क्रीम बनाने के लिए जबकि ये सभी आयुर्वेद के अनुसार गलत फूड कॉम्बिनेशन है। ये गलत फूड कॉम्बिनेशन खाने से पेट के स्वास्थ्य, स्किन और बालों को नुकसान होता है। एक्पर्टस का मानना है कि दूध और प्याज को खाने के बीच कम से कम तीन से चार घंटे का अंतर होना चाहिए। वर्ना ये आपके इम्यून सिस्टम को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ का मानना है कि बार-बार इस कॉम्बिनेशन को खाने से चरम रोग की समस्या हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि दूध पीने के कम से कम एक घंटे का ब्रेक लेने के बाद फल खाएं।

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
Advertisement