1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल दहला देने वाली घटना: तीन बच्चों को फंदे से लटकाकर महिला ने की आत्महत्या, चार लोगों की मौत से दहशत

दिल दहला देने वाली घटना: तीन बच्चों को फंदे से लटकाकर महिला ने की आत्महत्या, चार लोगों की मौत से दहशत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां के भदोही गांव में दो ​बेटियों और एक बेटे के साथ महिला ने फांसी पर लटककर जान दे दी। महिला और बच्चों का शव फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां के भदोही गांव में दो ​बेटियों और एक बेटे के साथ महिला ने फांसी पर लटककर जान दे दी। महिला और बच्चों का शव फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

कोतवाली देहात के भदोही गांव का संदीप उर्फ राजतेजा पुत्र रामबरन शराब का आदी है। बताया जा रहा है कि, आए दिन वो शराब के नशे में पत्नी से मारपीट और गाली गलौच करता था। इससे परेशान होकर पत्नी दुर्गेश्वरी (30) ने अपने डेढ़ वर्ष की दो मासूम बेटियों लक्ष्मी,उजाला व बेटे रौनक के साथ कमरे में स्वयं को बंद कर लिया।

महिला ने छत के सहारे फांसी का फंदा बनाकर पहले बच्चों को लटका दिया, जिसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह कमरा नहीं खुलने पर महिला की सास कमरा खुलवाने के लिए गईं और कई बार आवाज लगाई लेकिन कमरा नहीं खुला। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और सभी गेट तोड़कर अंदर गए दुर्गेश्वरी और उसके तीनों बच्चों को फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...