1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राज्यसभा में उपराष्ट्रपति और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच हुई तीखी बहस, कहा- भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के लिए आपके पास समय नहीं था

राज्यसभा में उपराष्ट्रपति और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच हुई तीखी बहस, कहा- भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के लिए आपके पास समय नहीं था

नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, आपने चौधरी चरण सिंह का अपमान किया है, आपने उनकी विरासत का अपमान किया। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के लिए आपके पास समय नहीं था। आज के दिन आप सदन में ऐसा माहौल बनाकर देश के हर किसान को आहत कर रहे हैं। हमारे सिर शर्म से झुक जाने चाहिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को लेकर राज्यसभा में शनिवार को सभापति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच बहस हो गई। इस दौरान सभापति जगदीप धनखड़ बेहद ही नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि वो चौधरी चरण सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, इन सबके बीच राज्यसभा में जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई।

पढ़ें :- कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर साधा निशाना, कहा-आपकी नीतियों से गरीब झुलस गए हैं

नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, आपने चौधरी चरण सिंह का अपमान किया है, आपने उनकी विरासत का अपमान किया। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के लिए आपके पास समय नहीं था। आज के दिन आप सदन में ऐसा माहौल बनाकर देश के हर किसान को आहत कर रहे हैं। हमारे सिर शर्म से झुक जाने चाहिए।

राज्यसभा सभापति ने विपक्षी नेताओं को रोकते हुए कहा कि, इस तरह की भाषा का इस्तेमाल मत करिए। मैं चौधरी चरण सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। उनका सार्वजनिक जीवन निष्कलंक रहा और उनका देश के किसानों के प्रति समर्पण भी निष्कलंक था। मैंने खुद अपनी आंखों से देखा है।

दरअसल, राष्ट्रीय लोकदल के नेता और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी राज्यसभा में बोलने के लिए खड़े हुए थे। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि, भारत रत्न से सम्मानित करने पर कोई बहस नहीं है। मैं सभी को सलाम करता हूं, लेकिन अगर कोई सदस्य कोई मुद्दा उठाना चाहता है, तो आप पूछते हैं कि किस नियम के तहत। मैं जानना चाहता हूं कि उन्हें किस नियम के तहत बोलने की अनुमति दी गई है।

 

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी की गारंटी थी..2 करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा, लेकिन किया कुछ भी नहीं: मल्लिकार्जुन खरगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...