1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Heath Tips: चाय बन सकती है जानलेवा , जानिए किन किन प्रॉबलम की जड़ है Tea

Heath Tips: चाय बन सकती है जानलेवा , जानिए किन किन प्रॉबलम की जड़ है Tea

क्या आप भी बार बार चाय पीते हैं ? अगर हाँ ! तो सावधान हो  जाइए  दूध वाली चाय पीने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। यही वजह है कि आपको लिमिट में रहकर ही दूध वाली चाय पीनी चाहिए। कुछ लोग दिन में कई बार दूध वाली चाय पीते हैं। आपको बता दें कि अगर आपने अपनी इस आदत को समय रहते नहीं सुधारा, तो आपके ऊपर कुछ बीमारियों का खतरा मंडराने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

क्या आप भी बार बार चाय पीते हैं ? अगर हाँ ! तो सावधान हो  जाइए  दूध वाली चाय पीने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। यही वजह है कि आपको लिमिट में रहकर ही दूध वाली चाय पीनी चाहिए। कुछ लोग दिन में कई बार दूध वाली चाय पीते हैं। आपको बता दें कि अगर आपने अपनी इस आदत को समय रहते नहीं सुधारा, तो आपके ऊपर कुछ बीमारियों का खतरा मंडराने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है।

पढ़ें :- UPFSDA की जांच में 214 प्राइवेट अस्पतालों के डकैती का खुला खेल, ब्रांड और दवा एक, कीमत में 27 हजार का अंतर

डिहाइड्रेशन का खतरा

गर्मियों में अक्सर चाय न पीने की सलाह दी जाती है। अगर आप भयंकर गर्मी के मौसम में चाय पीते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा ज्यादा चाय पीने की वजह से आपके शरीर में आयरन की कमी भी पैदा हो सकती है। अगर आपके शरीर में पहले से ही आयरन की कमी है, तो आपको चाय का सेवन करने से बचना चाहिए।

पेट से जुड़ी समस्याएं

ज्यादा चाय, पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। अगर आपको गैस या फिर एसिडिटी की समस्या रहती है, तो आपको चाय नहीं पीनी चाहिए वरना आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करने की वजह से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है यानी ज्यादा चाय आपकी हार्ट हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पढ़ें :- सवालों के घेरे में KGMU नर्सिंग भर्ती 2023 : करीब आधे पदों पर जयपुर की एक ही कोचिंग से चयन, अखिलेश बोले- भाजपाई लालच में लोगों की जिंदगी दांव पर लगा रहे

अनिद्रा की दिक्कत

चाय पीने से न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। जो लोग ज्यादा चाय पीते हैं, उन्हें अनिद्रा की दिक्कत हो सकती है। चाय में मौजूद कैफीन आपकी नींद में खलल पैदा कर सकती है। कुल मिलाकर अगर आप सेहत से जुड़ी इन समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं, तो ज्यादा मात्रा में चाय न पिएं।

 

 

पढ़ें :- 15 मिनट तक सांस रोका, आंखों से निकले आंसू... एक्शन हीरो विद्युत जामवाल का वीडियो देख हैरान हुए लोग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...