1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Up Weather Update: लखनऊ-गोरखपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए IMD का रिपोर्ट

Up Weather Update: लखनऊ-गोरखपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए IMD का रिपोर्ट

यूपी में मौसम काफी तेज  बदल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते चौथे दिन भी भारी बारिश देखने को मिली। बुधवार को काफी तेज बारिश हुई जिससे लोगों ने झमाझम बारिश में  एंजॉय किया। बता दें की इस बारिश से किसानो को काफी खुशी मिली क्योंकि ये उनके फसलों के लिए संजीवनी साबित होगा।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

यूपी में मौसम काफी तेज  बदल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते बुधवार को चौथे दिन भी भारी बारिश देखने को मिली। बुधवार को काफी तेज बारिश हुई जिससे लोगों ने झमाझम बारिश में  खूब एंजॉय किया। बता दें की इस बारिश से किसानो को काफी खुशी मिली क्योंकि ये उनके फसलों के लिए संजीवनी साबित होगा।

पढ़ें :- 'भला क्या जलाये कोई दीया, जब पानी में डूब गया है दीप...' अखिलेश ने बाढ़ के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

आगरा का मौसम

मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार एक व दो अगस्त को आंशक बादल छाए रहेंगे। तीन अगस्त से दोबारा वर्षा के आसार बन रहे हैं।

बहराइच का मौसम

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है। हवा के पूर्वी दिशा में चलने के आसार हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में पीड़िता की लाश को खाते दिखे कुत्ते

अमेठी का मौसम

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. नवनीत कुमार मिश्रा के अनुसार गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में घने बादल रहेंगे और बारिश की संभावना है।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में  गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने पूर्वानुमान है।

 

पढ़ें :- नौतनवा में 50 लाख के अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...