1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज मूसलाधार बारिश के आसार, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज मूसलाधार बारिश के आसार, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर  (Rain In Delhi NCR)में भारी गर्मी से लोग बेहाल हैं। लेकिन मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी लाया है। IMD के  अनुसार आज दिल्ली में खूब बारिश होगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यूपी में कई पश्चिमी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।  इसके अलावा, राज्य के उत्तरी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

जानिए बिहार में कैसे रहेगा मौसम

बांका, बोधगया, बक्सर, गया, हाजीपुर, मोतिहारी, नालंदा, पूर्णिया और सासाराम सहित कई जिलों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश की के लिए अलर्ट  जारी किया गया है।

राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी आज बारिश होने की उम्मीद है। जैसलमेर, जयपुर, अलवर और अजमेर सहित कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जो चिंता का विषय है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 21 से 22 जुलाई के बीच उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

उत्तराखंड में भी रेड अलर्ट जारी 

बता दे बारिश  को लेकर आज पहाड़ी राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुमाऊँ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। नानीताल ,चंपावत ,उधम सिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है।वहीं गढ़वाल क्षेत्र में टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...