1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal Pradesh Assembly By-Election Result: हिमाचल में कांग्रेस ने दो सीटों पर माई बाजी; भाजपा के खाते में आयी एक सीट

Himachal Pradesh Assembly By-Election Result: हिमाचल में कांग्रेस ने दो सीटों पर माई बाजी; भाजपा के खाते में आयी एक सीट

Himachal Pradesh Assembly By-Election Result: हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जिसमें प्रदेश के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने दो सीटों देहरा और नालागढ़ पर बाजी मारी है, जबकि भाजपा के खाते में हमीरपुर सीट आयी है। इन सीटों के लिए 10 जुलाई को वोट डाले गए थे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Himachal Pradesh Assembly By-Election Result: हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जिसमें प्रदेश के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने दो सीटों देहरा और नालागढ़ पर बाजी मारी है, जबकि भाजपा के खाते में हमीरपुर सीट आयी है। इन सीटों के लिए 10 जुलाई को वोट डाले गए थे।

पढ़ें :- सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज़ छलावा...केशव मौर्य ने साधा निशाना

दरअसल, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट 3 निर्दलीय सदस्यों होशियार सिंह, एल के वर्मा और आशीष शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में 70.7 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। तीन सीटों के नतीजों की बात करें तो देहरा सीट से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह को 9399 वोटों के अंतर से हराया है। कमलेश ठाकुर को कुल 32737 वोट मिले, जबकि होशियार सिंह को 23338 वोट हासिल हुए।

हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. पुष्पिंदर वर्मा को मात्र 1571 वोटों के अंतर से हराया है। उपचुनाव में आशीष शर्मा को कुल 27041 वोट मिले, जबकि डॉ. पुष्पिंदर वर्मा 25470 वोट मिले हैं। वहीं, नालागढ़ पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने 8990 वोटों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार के एल ठाकुर को मात दी है। हरदीप सिंह बावा को कुल 34608 वोट मिले हैं, जबकि के एल ठाकुर को 25618 वोट हासिल हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...