कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी हिना खान (Hina Khan) ने अपने हौसले को कमजोर नहीं पड़ने दिया है। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स लोगों के साथ शेयर कर रही हैं। इसके अलावा वह कई तरह के इवेंट्स में भी नजर आ रही हैं।
Hina Khan Hot pic: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी हिना खान (Hina Khan) ने अपने हौसले को कमजोर नहीं पड़ने दिया है। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स लोगों के साथ शेयर कर रही हैं। इसके अलावा वह कई तरह के इवेंट्स में भी नजर आ रही हैं।
हिना खान अपनी बीमारी का ध्यान रखते हुए अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। हाल ही में हिना खान एक अवॉर्ड शो में शामिल हुई थीं, जहां उनके लुक को देखने के बाद जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
इस अवॉर्ड शो में हिना खान ने रेड कलर का डीप नेक गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका आत्मविश्वास और गॉर्जियस लुक लोगों को दीवाना बना रहा था। हिना ने वहां मौजूद पैपराजी को जमकर पोज दिए थे।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
वहीं हिना खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हिना के फैंस जहां उनके इस बोल्ड लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। लोग एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस, 30 अक्टूबर के शो को लेकर क्या है अपडेट?
सोशल मीडिया पर कुछ लोग हिना खान के आउटफिट और लुक को लेकर नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उनकी बीमारी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि वह कैंसर को लेकर झूठ बोल रही हैं। लोगों की मानें तो हिना खान हाल ही में उमराह करके आई हैं और अब ऐसी ड्रेस पहनकर अल्लाह का अपमान कर रही हैं। कुछ लोगों ने उनके कैंसर पर भी टिप्पणी की है और इसे फेक बताया है।