1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली मंदिर से निकलने वाली हिंदू बलिदान यात्रा प्रशासनिक आग्रह पर स्थगित,हवन-पूजन कर दी गई श्रद्धांजलि-वीडियो

सोनौली मंदिर से निकलने वाली हिंदू बलिदान यात्रा प्रशासनिक आग्रह पर स्थगित,हवन-पूजन कर दी गई श्रद्धांजलि-वीडियो

सोनौली मंदिर से निकलने वाली हिंदू बलिदान यात्रा प्रशासनिक आग्रह पर स्थगित,हवन-पूजन कर दी गई श्रद्धांजलि

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बे सोनौली के अति प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर से आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए हिंदू पर्यटकों की आत्मा की शांति हेतु निकलने वाली हिंदू बलिदान यात्रा को प्रशासनिक अनुरोध और सुरक्षा कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया। यात्रा का नेतृत्व मंदिर के महंत बाबा शिव नारायन दास कर रहे थे।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मंदिर परिसर में उपस्थित साधु-संतों और हिंदू संगठनों के साथ बाबा शिव नारायण दास ने विधि-विधान से हवन पूजन कर शहीद पर्यटकों की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में 26 हिंदू पर्यटकों की आतंकियों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे देश में रोष और आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध और मृतकों की आत्मा की शांति हेतु नेपाल और भारत के साधु-संतों द्वारा हिंदू बलिदान यात्रा निकाली जानी थी, जो सोनौली से चलकर सिद्धार्थनगर, कपिलवस्तु, बरेली, मेरठ, सहारनपुर, हैदराबाद, लुधियाना होते हुए अमृतसर और अंत में पहलगाम पहुंचती।

यात्रा की सूचना मिलते ही प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए आयोजन को स्थगित करने का अनुरोध किया। प्रशासन के आग्रह और चर्चा के बाद महंत बाबा शिव नारायण दास ने यात्रा को स्थगित कर मंदिर परिसर में ही श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महंत शंभू दास जी महाराज, महंत त्यागी बालक दास जी, बाबा सुमेर दास जी, बाबा रामसेवक दास जी, बाबा निरंकार नाथ, बाबा पवन गिरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा, धर्मेंद्र जायसवाल समेत बड़ी संख्या में साधु-संत और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...