1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वच्छता व महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल,केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने किया आधुनिक शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था का लोकार्पण

स्वच्छता व महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल,केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने किया आधुनिक शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था का लोकार्पण

स्वच्छता व महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल,केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने किया आधुनिक शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था का लोकार्पण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज। जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं 3 राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शौचालय तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का लोकार्पण केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को जीजीआईसी परिसर में किया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

यह निर्माण कार्य केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड नई दिल्ली एंव सीमा शुल्क बोर्ड की पहल पर संपन्न हुआ है।

लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, धनेवा धनेई में आयोजित समारोह में केन्द्रीय मंत्री ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अधिकार पत्र सौंपे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नव-निर्मित शौचालय एवं पेयजल सुविधाएं केवल स्वच्छता को बढ़ावा नहीं देतीं, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह योजना 2 अगस्त 2022 को प्रारंभ हुई थी और आज इसका सफल लोकार्पण हो गया है। विशेष उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन छात्राओं के लिए विशेष शौचालयों का निर्माण भी किया गया है, जिससे यह पहल समावेशी विकास का प्रतीक बनती है।उन्होंने कहा कि

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

यह परियोजना न केवल स्वच्छता मिशन को धरातल पर उतारने की दिशा में सराहनीय प्रयास है, बल्कि यह शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायक पहल भी है जो उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजना बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुलभ सुविधाएं प्रदान कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी बनेगी। इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और एक सशक्त भविष्य की नींव रखी जा सकेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सीबीईसी के सदस्य सुरजीत भुजबल, चीफ कमिश्नर प्रदीप कुमार कटियार, आयुक्त विनिश चौधरी,ओमप्रकाश पटेल, प्रमोद तिवारी, अमरनाथ पटेल,संजीव शुक्ला, सानंदन पटेल, सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...