रंगों का त्योहार होली पूरी दुनिया में मनाया जाता है। होली त्यौहार के विविध रंग है। इन रंगों में अबीर गुलाल के साथ भाईचारे और पर्यावरण की शुद्धि का भी रंग दिखाई देता है।
Holi 2025 : रंगों का त्योहार होली पूरी दुनिया में मनाया जाता है। होली त्यौहार के विविध रंग है। इन रंगों में अबीर गुलाल के साथ भाईचारे और पर्यावरण की शुद्धि का भी रंग दिखाई देता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें घर में लेकर बेहद ही शुभ माना जाता है। होली आने में कुछ ही दिन बाकी हैं, इसलिए होली से पहले ही अपने घर में ये चीजें लाने से कभी धन की कमी नहीं होगी। आइये जानते है कुछ खास उपायों के बारे में जिनको करने से घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी।
रंगों वाली होली
पंचांग के अनुसार,इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट से आरंभ हो रही है। पूर्णिमा तिथि का समापन अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर हो रहा है। चूंकि द्रिक पंचांग में उदया तिथि महत्वपूर्ण कही जाती है, इसलिए उदया तिथि के अनुसार होलिका दहन 13 मार्च के दिन होगा। होलिका दहन के बाद होली खेली जाती है। तो इस लिहाज से रंगों वाली होली 14 मार्च 2025 होगी।
श्रीयंत्र
घर में श्रीयंत्र या गोमती चक्र रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप होली से पहले घर में श्रीयंत्र या गोमती चक्र लेकर आना शुभ होता है। इससे घर में सुख, समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
एक्वेरियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगगर आप घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली चाहते हैं तो होली से पहले फिश एक्वेरियम लेकर आएं। इस एक्वेरियम को घर की उत्तर या उत्तर—पूर्व दिशा में रखें। मान्यता है कि यह दिशा धन के देवता कुबेर की होती है और यहां एक्वेरियम रखने से घर में कभी आर्थिक संकट नहीं आता।
क्रिस्टल कछुआ
घर में क्रिस्टल का कछुआ रखा जाए तो बहुत शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल का कछुआ घर में सकारात्मकता लेकर आता है और धन लाभ के नए रास्ते भी खुलते हैं।