1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पहली बार $ex सीन की शूटिंग पर रो पड़ी थी ये एक्ट्रेस, रोते -रोते बताया 30 मिनट का अनुभव

पहली बार $ex सीन की शूटिंग पर रो पड़ी थी ये एक्ट्रेस, रोते -रोते बताया 30 मिनट का अनुभव

फिल्मों में अक्सर एक्ट्रेस को ऐसे सीन शूट करने पड़ते हैं जिन्हें करने में वह अनकम्फर्टेबल महसूस करती हैं। फिल्मों में सेक्स और रेप सीन होना आज आम बात हो गई है। या यूं कहें कि इन सीन्स के बिना फिल्में हिट तक नहीं होती है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली :  फिल्मों में अक्सर एक्ट्रेस को ऐसे सीन शूट करने पड़ते हैं जिन्हें करने में वह अनकम्फर्टेबल महसूस करती हैं। फिल्मों में सेक्स और रेप सीन होना आज आम बात हो गई है। या यूं कहें कि इन सीन्स के बिना फिल्में हिट तक नहीं होती है। आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस (Hollywood Actress) के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेक्स सीन शूट करने पर फूट-फूटकर रो पड़ी थीं।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

सेक्स सीन को लेकर Actress ने किया खुलासा

ये एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन्हें अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस की फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सलमा हायक (Salma Hayek) हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने साल 1995 में रिलीज हुई अपनी फिल्म डेस्पराडो में किए गए सेक्स सीन सीन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि पहली बार सेक्स सीन शूट करने पर वह फूट-फूटकर रो पड़ी थीं।

सेक्स सीन करते वक्त रो पड़ी थी Actress

अक्सर देखा जाता है कि कई बार एक्ट्रेस (Actress) को ऐसे सीन शूट करने पड़ते हैं जिन्हें लेकर वह असहज महसूस करती हैं। कई एक्ट्रेस तो इसे आसानी से कर लेती हैं, लेकिन कई को इसे करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, खासकर जब वह पहली बार ऐसा कर रही हों। इन्हीं में से एक हॉलीवुड एक्ट्रेस  सलमा हयाक (Hollywood Actress Salma Hayek)  भी रहीं जिन्होंने सिर्फ दो लोगों की मौजूदगी में सेक्स सीन शूट किया था। उनके मन में सिर्फ एक ही ख्याल बार-बार आ रहा था कि उनके परिवार वाले उनके भाई और पिता जब फिल्म देखेंगे तो क्या सोचेंगे। इस सीन के बाद एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोने लगी थीं।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

 बंद सेट पर की थी इस सीन की शूटिंग

एक्ट्रेस सलमा हायक ( Actress Salma Hayek) ने बताया कि जब उन्हें डेसपराडो का किरदार ऑफर किया गया तो उन्हें सेक्स सीन की जानकारी नहीं दी गई थी। इस बात का पता फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद लगा था। मैं एक बंद सेट पर सीन को करने के लिए तैयार हो गईं, क्योंकि निर्देशक रॉड्रिग्स को मैं अपना भाई और उनकी वाइप को बेस्ट फ्रेंड मानती थीं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, ‘शूटिंग शुरू होते ही मैं रोने लगी थी। मैंने तीनों से कहा, मुझे नहीं पता कि मैं ये कैसे कर पाऊंगी। मुझे डर लग रहा है। मुझे एक्टर एंटोनियो से डर लग रहा था, लेकिन इस दौरान सपोर्ट करने के कारण वह मेरे अच्छे दोस्त बन गए थे।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...