Honor 200 and Honor 200 Pro Confirmed to launch in India: हॉनर 200 और हॉनर 200 प्रो को अमेज़न पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पेज के माध्यम से जल्द ही भारत में लॉन्च करने के लिए टीज़ किया गया है। अमेज़न लिस्टिंग में कहा गया है कि दोनों डिवाइस भारत में ‘जल्द ही आ रहे हैं।’ हालांकि, कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इन 2 डिवाइसों के लिए लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है। हॉनर 200 सीरीज़ के भारतीय वर्जन को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन फोन के चीनी वर्जन की खूबियों पर नजर डालें तो कुछ हद तक आगामी डिवाइसों के संभावित फीचर्स पता चलते हैं।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
हॉनर 200 के फीचर्स
हॉनर 200 में 6.7 इंच फुल एचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 2664 x 1200 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन में 100% DCI-P3 कलर गमुट, 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग फीचर मिलता है। यह फोन 4nm प्रोसेस पर बेस्ड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट पर चलता है और ग्राफिक्स रिलेटेड टास्क के लिए इसे एड्रेनो 720 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरों की बात करें तो वेनिला वेरिएंट में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें OIS के साथ 50MP Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर, 112° फील्ड ऑफ व्यू (FoV) के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2.5x के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 50MP Sony IMX906 सेंसर है। स्मार्टफोन में 5,200mAh की बैटरी है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हॉनर 200 एंड्रॉइड 14 पर आधारित मैजिक ओएस 8.0 पर चलता है।
हॉनर 200 प्रो के फीचर्स
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
ऑनर 200 प्रो को चीन में 6.78-इंच OLED पैनल के साथ लॉन्च किया गया था। यह 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। लेटेस्ट ऑनर डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित है और ग्राफिक्स रिलेटेड टास्क के लिए एड्रेनो 735 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। कैमरों की बात करें तो पीछे की तरफ 50MP ओमनविज़न OV50H सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP टेलीफोटो लेंस सेटअप के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वेनिला वेरिएंट के समान, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट-फेसिंग शूटर भी है।
हॉनर 200 सीरीज़ की अपेक्षित कीमत:
हॉनर 200 वेनिला वेरिएंट को चीन में 12GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 2699 युआन (लगभग 31,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 3199 युआन (लगभग 37,000 रुपये) थी। वहीं, ऑनर 200 प्रो की कीमत 12GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 3,499 युआन (लगभग ₹40,000) से शुरू हुई, जबकि 16GB रैम/1TB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 4,499 युआन (लगभग ₹51,000) तक पहुंच गया।