1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. HONOR New Laptop : पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ ऑनर का जबर्दस्त लैपटॉप, जानिए स्पेसिफिकेशन और कीमत

HONOR New Laptop : पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ ऑनर का जबर्दस्त लैपटॉप, जानिए स्पेसिफिकेशन और कीमत

HONOR MagicBook X16 Launched :  टेक ब्रांड ऑनर ने भारत में पावरफूल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ नए लैपटॉप HONOR MagicBook X16 लॉन्च किया है।ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ लैपटॉप यूजर्स की आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसके अलावा मॉडर्न यूजर्स की जरूरतों का पूरी तरह ख्याल रखा गया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

HONOR MagicBook X16 Launched :  टेक ब्रांड ऑनर ने भारत में पावरफूल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ नए लैपटॉप HONOR MagicBook X16 लॉन्च किया है।ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ लैपटॉप यूजर्स की आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसके अलावा मॉडर्न यूजर्स की जरूरतों का पूरी तरह ख्याल रखा गया है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

HONOR MagicBook X16 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नए लैपटॉप में 16 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है और इसका रेजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल का है। इसमें 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो और 89 स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो मिलता है। इसमें मल्टीटास्क के लिए 12th जेनरेशन इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर दिया गया है। ओवरहीटिंग की समस्या को कम करने के लिए डुअल हीट पाइप सिस्टम भी मौजूद है।

कंपनी ने लैपटॉप में पावर देने के लिए 42Wh बैटरी और 65W का पोर्टेबल फास्ट चार्जर दिया है। दावा है कि यह लैपटॉप 1080p पर 9 घंटे का वीडियो प्ले टाइम दे सकता है। ऑनर के इस लैपटॉप को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने के लिए एल्यूमीनियम बॉडी से तैयार किया गया है और इसका वजन 1.68 किलो ग्राम है। इसे मजबूती देने के लिए इसमें न्यूमेरिक कीबोर्ड दिया गया है।

HONOR MagicBook X16 लैपटॉप को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर खरीदा जा सकता है। 13 जनवरी से इसके लिए सेल शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इस लैपटॉप की कीमत 44,990 रुपये की निर्धारित की गई है और इसे स्पे ग्रे सिंगल कलर में लॉन्च किया गया है।

पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...