1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Honor Pad 9 Pro : पावरफुल बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Honor का नया डिवाइस, चेक करें डिटेल्स

Honor Pad 9 Pro : पावरफुल बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Honor का नया डिवाइस, चेक करें डिटेल्स

Honor Pad 9 Pro Launch : चीनी टेक निर्माता ऑनर ने अपने नए टैबलेट Honor Pad 9 Pro को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नए डिवाइस को 10050mAh की बैटरी और 12.1 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया है। आइए Honor Pad 9 Pro के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

Honor Pad 9 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो नए टैबलेट में12.1 इंच टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दी गयी है, जिसे 2560 x 1600 के रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। इसको कंपनी मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 चिपसेट के साथ लाया है, जिसमें 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया हैं।

इस डिवाइस में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जाता है। इसमें 35W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 10050mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा टैबलेट में ऑडियो के लिए 4 स्पीकर और 4 ट्वीटर भी हैं।

कीमत की बात करें तो इस टैबलेट के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 2199 युआन यानी 25286 रुपये रखी गयी है, जबकि 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 2499 युआन यानी लगभग 29375 रुपये निर्धारित की गई है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...