1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में बीच सड़क गुंडई! ट्रैक्टर से खींचकर ड्राइवर को बुरी तरह पीटा:वीडियो वायरल

सोनौली में बीच सड़क गुंडई! ट्रैक्टर से खींचकर ड्राइवर को बुरी तरह पीटा:वीडियो वायरल

सोनौली में बीच सड़क गुंडई! ट्रैक्टर से खींचकर ड्राइवर को बुरी तरह पीटा: वीडियो वायरल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हरदी डाली इलाके में हुई इस घटना में कुछ लोगों ने मिलकर ट्रैक्टर चालक को बीच सड़क पर रोककर पीटा।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मामूली बात पर हुई दोनों की बहस

घटना खनन माफियाओं से जुड़ी है। बारिश की वजह से ट्रैक्टर चालक मिट्टी की ढुलाई में देरी कर रहा था। ट्रैक्टर मालिक जल्द ढुलाई चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों में फोन पर बहस हुई। गुस्साए मालिक ने अपने साथियों के साथ चालक को रास्ते में रोका।

मिट्टी ढुलाई से लौट रहे चालक को दिनदहाड़े सड़क पर रोककर मालिक और उसके साथियों ने गालियां दीं और मारपीट की। एक राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोनौली थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

 

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...