1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 24 अप्रैल 2025 का राशिफलः मकर राशि के लोगों का आज का दिन रहेगा अच्छा, कार्यों में बनी स्थिरता रहेगी

24 अप्रैल 2025 का राशिफलः मकर राशि के लोगों का आज का दिन रहेगा अच्छा, कार्यों में बनी स्थिरता रहेगी

आज का राशिफल 24 अप्रैल 2025

By शिव मौर्या 
Updated Date

24 अप्रैल 2025 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।

पढ़ें :- Chausath Yogini Temple Morena : मितावली के चौसठ योगिनी का रहस्यमयी मंदिर , छिपे हैं कई चमत्कारिक राज

मेष – आज मन विचलित हो सकता है। किसी यात्रा की योजना रद्द होने से बेचैनी महसूस हो सकती है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान या योग का सहारा लें।

वृषभ – आज घर में धन का आगमन हो सकता है, लेकिन ऑफिस में विवाद की संभावना है। कार्यस्थल पर संयमित व्यवहार रखें। ​

मिथुन – आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी। आज मित्रों का फुल सपोर्ट मिलेगा परिवार हो या समाज आपकी भावनाओं को लोग समझेंगे।

कर्क – आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। आज पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आज नया मकान वाहन लेने का योग बन रहा है।

पढ़ें :- Shukra Vakri : प्रेम के कारक शुक्र देव 3 अक्टूबर से होंगे वक्री, पुराने रिश्तें होंगे मजबूत

सिंह – आज स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आज आर्थिक लाभ की संभावना है। ध्यान और योग से मानसिक शांति प्राप्त करें।

कन्या – आज मेहनत का फल मिलेगा। पदोन्नति, वेतन वृद्धि या विदेश यात्रा के योग हैं। आज कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।​

तुला – आज ऑफिस में अपनी वाणी पर संयम रखें। गजकेसरी योग के प्रभाव से आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।

वृश्चिक – आज परिवार में सामंजस बहुत अच्छा रहेगा। घर में आपकी पूछ परख ज्यादा होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बनाये रखें।

धनु – आज का दिन उत्तम है। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। धर्म कर्म में मन लगेगा। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

पढ़ें :- 20 सितंबर 2026 का राशिफल: आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान...जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

मकर – आज का दिन अच्छा है। कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी। कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। सरकार से भी लाभ का पूर्ण योग है।

कुंभ – आज भाग्य चमक सकता है। मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। नए कार्य बनने का पूर्ण योग। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा।

मीन – आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी। करियर में तरक्की का योग है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...