Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 अगस्त का राशिफल : इन 6 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, जानें अपने भाग्य का हाल?

11 अगस्त का राशिफल : इन 6 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, जानें अपने भाग्य का हाल?

By santosh singh 
Updated Date

Horoscope 11 August 2026 : 11 अगस्त के दिन सावन का दूसरा मंगलवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। मंगलवार के दिन शिव- गौरी के साथ हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करने से डर, रोग, कष्ट, भय, आदि से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 11 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी ने जानते हैं, 11 अगस्त को किन राशि वालों को होगा लाभऔर किन को बरतनी होगी सावधानी।

पढ़ें :- 19 नवम्बर 2026 का राशिफल :गुरुवार को मेष, वृषभ समेत 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, आर्थिक लाभ के योग

 

मेष – आज कामकाज में तेजी रहेगी। रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

वृषभ – आज आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में नए संपर्क लाभ दे सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन – आज आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता प्रभावशाली रहेगी। महत्वपूर्ण बातचीत से लाभ मिल सकता है। धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें।

पढ़ें :- 26 अक्टूबर 2026 का राशिफल : सोमवार को इन पांच राशियों का दिन रोमांच से भरा रहेगा, पढ़ें अपना राशिफल

कर्क – आज मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ की संभावना बन सकती है।

सिंह – आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या – आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। धन लाभ हो सकता है। प्रेम और पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी।

तुला – आज नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा का योग बन सकता है। आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक – आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।

पढ़ें :- 10 अगस्त का राशिफल: इन 5 राशियों को होगा धन लाभ,जानें आपका कैसे बीतेगा दिन?

धनु – आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।

मकर – आज करियर में प्रगति के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखें।

कुंभ – आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। व्यापार में नए सौदे लाभदायक हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्च से बचें।

मीन – आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। धन लाभ के साथ नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

Advertisement