Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 अगस्त 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन रशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे काम

20 अगस्त 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन रशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे काम

By शिव मौर्या 
Updated Date

20 अगस्त 2024 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

मेष – आज कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप दोस्तों या परिवार के साथ खुशियों को शेयर करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष – आज का दिन अच्छा है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन – आज पॉजिटिव विचारों के बारे में सोचें। आज आपके लिए धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। करियर में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कर्क – ऑफिस में किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। आज रुपए-पैसों से जुड़ी कोई बड़ी लाभ मिल सकता हैं।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सिंह – आज किसी भी तरह के वादे से करने बचें। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या – आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप धर्म-कर्म के कार्यों में खर्च कर सकते हैं। मानसिक शांति मिलने की उम्मीद है।

तुला – आज का दिन अच्छा है। ऑफिस में आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक – ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस को देखते हुए पदोन्नति के चांस बन सकते हैं। व्यापारियों को सीनियर लोगों से सलाह लेना अच्छा रहेगा।

धनु – आज आर्थिक रूप से आपको लाभ होगा। आज लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। पैसे कमाने के नए सोर्स सामने आएंगे।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

मकर – आज ऑफिस में आपको कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट संभालने का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कुम्भ – आज आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज समय बर्बाद करने से बचें। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है।

मीन – आज आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक जीवन की नई शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है।

 

 

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती के दिन करें सुंदरकांड का पाठ,  महाउपाय से दूर होंगे संकट
Advertisement