1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 25 नवम्बर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों को आज कारोबार में किसी रुके धन की हो सकती है प्राप्ति

25 नवम्बर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों को आज कारोबार में किसी रुके धन की हो सकती है प्राप्ति

आज का राशिफल 25 नवम्बर 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

25 नवम्बर 2024 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लोग मन में नकारात्मक विचारों से बचें।

पढ़ें :- 20 सितंबर 2026 का राशिफल: आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान...जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

मेष – अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

वृष – आज लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में अभी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन – आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। आज कारोबार के प्रति सचेत रहें।

कर्क – मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में अभी सुस्ती रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,

सिंह – नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या – आज शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी।

तुला – कारोबार में अभी सुस्ती रहेगी। फिर भी मित्रों के सहयोग से कारोबार कुछ चलता रहेगा। आज बड़े भाई-बहनों से कुछ आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक – आज कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी।

धनु – किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि।

पढ़ें :- Mahalaxmi Vrat 2026 : आज से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , समृद्धि- सौभाग्य के लिए करें श्री सूक्त का पाठ

मकर – मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के साथ कारोबार की शुरूआत हो सकती है।

कुम्भ – आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। विदेश जाने के अवसर भी मिल सकते हैं।

मीन – आज लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में कुछ व्यस्तता बढ़ सकती है। आज कारोबार में किसी रुके धन की प्राप्ति होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...